Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के अंतर्गत सफाई अभियान का आगाज़

‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के अंतर्गत सफाई अभियान का आगाज़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के अंतर्गत बीबीएमबी तलवाड़ा व समाज सेवी संस्था प्रतिज्ञा-एक नई सोच ने मिलकर खोखा मार्किट तलवाड़ा में सफाई अभियान का आगाज़ किया। इस सफाई अभियान में बीबीएमबी तलवाड़ा के चीफ इंजीनियर एक.के.सिधाना, एस.इ.पी.डी.सी मनवीन चौधरी, डी.सी.ई (हैडक्वाटर्स) अजय भारद्वाज, एस.ई. टाउनशिप हरपिंदर जीत सिंह, एक्सन सरदार अरविंदर पाल सिंह उबी, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारियों व प्रतिज्ञा – एक नई सोच के अध्यक्ष शिवम बख्शी व सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करते हुए सफाई रखने व करने की शपथ ग्रहण की।

Advertisements

इसके साथ ही सबने भविष्य में भी सबको सफाई रखने हेतु प्रेरणा देने का प्रण लिया। सरदार अरविंदर पाल सिंह उबी व शिवम बक्शी ने बताया कि यह अभियान 17/09/2024 से 02/10/2024 तक चलेगा। इसके साथ ही मुकेश कुमार पूरी ने तलवाड़ा वासियों व आसपास के लोगों से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here