Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur जीटीयू पंजाब की जनरल काउंसिल 22 सितंबर को

जीटीयू पंजाब की जनरल काउंसिल 22 सितंबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की एक अहम मीटिंग जिला प्रधान प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 22 सितंबर को रोपड़ में सत्रहवें सेशन की हो रही पहली जनरल काउंसिल के बारे में विचार -चर्चा की गईं। इस मौके पर जिला प्रधान ने कहा कि गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब के संविधान के मुताबिक हर छह महीने पर संगठन की जनरल काऊंसल बुलाई जाती है। जिसमें संगठन के सभी निर्वाचित ब्लॉक प्रधान और ज़िले एवं प्रदेश के सक्रिय जिलों अध्यापक नेता भाग लेते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह जनरल काऊंसल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षा क्रांति के नाम पर सत्ता में आयी सरकार ने शिक्षा का कबाड़ा कर दिया है और शिक्षा में नये-नये तजरबे किये जा रहे हैं और सिर्फ प्रचार के लिए आंकड़ों का फर्जीवाड़ा किया जा रहा हैं। इस सरकार में आंदोलनकारी अध्यापकों पर पिछली सरकारों से ज्यादा अत्याचार हुआ हैं।अधिकार मांगने वालों को लाठियों से दबाया जा रहा है। बैठक में बोलते हुए जिला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने कहा कि इस जनरल काऊंसल में पुराने संघर्षों पर चर्चा कर नए संघर्षों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह चौटाला व लेक्चरर अमर सिंह ने कहा कि इस जनरल काऊंसल में जिला होशियारपुर से सभी ब्लॉक अध्यक्षों व ज़िले के सक्रिय मेंबरों को शामिल करने की रूपरेखा तैयार की गई है। इस मौके पर मांग की गई कि आंदोलनकारी कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान सहित शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया जाए और उन पर छठा वेतन आयोग लागू किया जाए,इसके साथ ही प्राइमरी विभाग में 5994 व 2364 भर्ती टीईटी पास अध्यापकों को तुरंत स्कूलों में ज्वाइन करवाया जाए ,सरकार द्वारा की गईं पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा को जल्द लागू किया जाए, 6635 अध्यापकों व अन्य श्रेणियों के अध्यापकों को तबादलों में विशेष अवसर दिया जाए।

शिक्षकों के शेष तबादलों का अगला दौर शुरू किया जाए और पहले दौर में डेटा विसंगति के कारण छूटे शिक्षकों को बदली के लिए विचारा जाए ।उन्होंने मांग की कि प्राइमरी कैडर की पदोन्नतियां सहित अन्य पदोन्नतियां जल्दी की जाएं, सेंट्रल स्केल रद्द कर पंजाब स्केल लागू किया जाए, एनएसक्यूएफ अध्यापकों को नियमित किया जाए। इस अवसर पर सुनील कुमार, लेक्चरर उपिंदर सिंह, विकास शर्मा, संजीव धूत, प्रिंस गढ़दीवाला, लेक्चरर हरविंदर सिंह, नरेश कुमार मिढ़ा, चमन लाल, अमरजीत सिंह, पारस राम, बलविंदर सिंह, राजेश अरोड़ा, उमेश कुमार, नरिंदर मंगल, सरबजीत सिंह, सचिन कुमार, जसविंदरपाल, राज कुमार, संदीप कुमार, लेक्चरर प्रभजोत सिंह, रणवीर सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, लेक्चरर पवन कुमार गोयल, अश्वनी कुमार, नरिंदर सिंह,मास्टर अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सहोता, पवनदीप चौधरी, तिलक राज, रजत महाजन, सरबजीत सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here