Thursday, October 22, 2026
Home Latest कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, जानी...

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, जानी नुकसान से बचाव

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी आगरा मंडल के मथुरा-पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच पलवल की दिशा में जा रही थी और इसमें कोयला लदा हुआ था और अचानक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गये।

Advertisements

जिसकी वजह से रूट की 4 में से 3 लाइनें बाधित हो गई और हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुया है। जानकारी के अनुसार इस रेल हादसे में लाइन सप्लाई वाले खंभे भी टूट गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here