
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन सरकार ने टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है। यूक्रेन का कहना है कि सरकार और सैन्य अधिकारियों द्वारा टेलीग्राम का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि रूस इसका इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद ने इसकी घोषणा की।

यूक्रेन का कहना है कि टेलीग्राम पर प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। आपको बता दें कि टेलीग्राम का इस्तेमाल यूक्रेन और रूस दोनों देशों में व्यापक रूप से किया जाता है। दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कई जानकारियां सिर्फ टेलीग्राम पर ही शेयर की जाती थीं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि प्रतिबंध उन अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे जिन्हें अपने कर्तव्यों के लिए टेलीग्राम का उपयोग करना होगा।












