Friday, October 9, 2026
Home Education नेशन बिल्डर्स का सम्मानः रोटरी क्लब समाज को बेहतर दिशा में ले...

नेशन बिल्डर्स का सम्मानः रोटरी क्लब समाज को बेहतर दिशा में ले जा रहा है: परमिंदर ग्रोवर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब मिडटाउन ने अपने वार्षिक कार्यक्रम के दौरान समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ‘नेशन बिल्डर्स’ को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी गवर्नर परमिंदर सिंह ग्रोवर उपस्थित थे।  इस अवसर पर क्लब की उपलब्धियों और सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब मिडटाउन ने अब तक 460 कॉर्निया ट्रांसप्लांट कराए हैं, जो समाज में दृष्टिहीनों को नया जीवन देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा रोटरी क्लब न केवल समाज में सेवा कार्यों में अग्रणी है, बल्कि दृष्टिहीनों को रोशनी प्रदान करने के प्रयासों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कॉर्निया ट्रांसप्लांट के माध्यम से हमने 460 लोगों को दृष्टि प्रदान की है, जो हमारे क्लब के लिए गर्व की बात है।

Advertisements

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों  को नेशन बिल्डर्स’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया गया जो अपने कार्यों के माध्यम से समाज के निर्माण और विकास में योगदान कर रहे हैं।सम्मानित व्यक्तियों में शिक्षाविद बबीता शर्मा , एम्बिका ओहरी, जसमिंदर कौर, पलविंदर कौर, रुपिंदर कौर ,कंवलजीत संधू भोगल, जसबीर कौर , परवीन कुमारी ,रुपिंदर सिंह, हरजिंदर कौर, राजविंदर कौर, धर्मेंद्र खिन्दरी , पूनम ठाकुर शामिल थे। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान देकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम के दौरान, रोटरी क्लब के अन्य सेवा परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां, और समाज के कमजोर वर्गों के लिए अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। रोटरी गवर्नर ने क्लब के सदस्यों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आगे भी क्लब अपने सेवा कार्यों को इसी प्रकार जारी रखेगा।

रोटरी इंटरनेशनल 3070 के गवर्नर परमिंदर सिंह ओबेरॉय ने कहा हमारा उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हम समाज को बेहतर बनाने की दिशा में भी निरंतर काम कर रहे हैं। कॉर्निया ट्रांसप्लांट जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ हम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार के लिए प्रयासरत हैं।समारोह के अंत में, सभी सम्मानित व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज के विकास के लिए अपना योगदान जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  प्रोजेक्ट चेयरमैन एलएन वर्मा  ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगो का धन्यवाद किया । इस अवसर पर रोटेरियन एन. डी.पी. कथूरिया, गोपाल कृष्ण वासुदेव, मनोज ओहरी ,संजीव शर्मा ,जतिंदर कुमार , जसवंत सिंह भोगल, रजनीश गुलियानी ,ए.एस.अनेजा, संदीप शर्मा ,जोगिंदर सिंह, जगमीत सिंह सेठी, रोहित चोपड़ा, परवीन पब्बी, विक्रम शर्मा, एच.एस. ओबेरॉय ,आतमजीत सिंह, जिला. सचिव आरटीएन के.एस. अनेजा अमरजीत सिंह, विंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here