Sunday, November 1, 2026
Home Latest श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 17...

श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि पकड़े गए मछुआरों को तलाईमन्नार पियर पर ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मन्नार मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।

Advertisements

बयान में कहा गया है कि 2024 में अब तक 55 भारतीय नौकाओं और 413 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है। 2024 की शुरुआत से लेकर अबतक श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 55 नौकाओं को जब्त करने के साथ 413 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here