Thursday, October 29, 2026
Home Himachal लंबलू ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमताओं को लेकर तेज हुई जांच

लंबलू ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमताओं को लेकर तेज हुई जांच

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बमसन विकास खंड के तहत लंबलू ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमताओं को लेकर  जांच तेज हो गई है। जिला उपायुक्त , डीआरडीए तथा जिला पंचायत अधिकारी के तहत चल रही जांच के बीच अब बीडीओ टौणी देवी द्वारा पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर अपना पक्ष रिपोर्ट सहित देने के लिए आदेश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि इसका जबाव सातबदीन के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित  करें ताकि उच्चाधिकारी को विस्तारपूर्वक रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। 

Advertisements

कुर्सी हटाने से शुरू हुआ मामला कई परतें खोलने लगा

लंबलू ग्राम पंचायत में उपप्रधान की कुर्सी हटाए जाने से शुरू हुआ विवाद अब वित्तीय अनियमताओं की कई परतें खोलने तक जा पहुंचा है। उप प्रधान  सुरेंद्र कुमार द्वारा उपायुक्त को इस बारे दो अलग अलग शिकायत पत्र सौंप जांच की मांग की थी जिसपर अब जांच तेज हो गई है। 

गौशाला की भूमि  पशुपालन विभाग के नाम 

पंचायत उप प्रधान सुरेंद्र कुमार के मुताबिक  गौशाला की भूमि जोकि आज भी पशु पालन विभाग के नाम है, पंचायत द्वारा इस पर विभिन्न  कार्यों के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए गए हैं। गौशाला की जमीन पर ही खेल मैदान के लिए 3 लाख रुपए, कचरा संग्रहण केन्द्र के लिए 4 लाख 55 हजार रुपए , अमृत सरोवर के लिए 2 लाख रुपए  खर्च किए जा चुके हैं। गौशाला सहित यह सारा क्षेत्र फ्लड जोन हैं। ऐसे में गलत जगह सरकारी पैसे को लगा नियमों की अवहेलना हुई है।

बिना जीएसटी नंबर और बिल नंबर के पास हुए बिल: सुरेंद्र कुमार 

वहीं लंबलू पंचायत के उप प्रधान सुरेंद्र कुमार ने आरटीआई से जुटाई जानकारी के आधार पर बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए बिना जीएसटी नंबर और बिना बिल सीरीज नंबर के लाखों के कच्चे बिल पास हुए हैं जिसमें पंचायत सचिव सहित प्रधान के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी वित्तीय अनियमता है।

जांच  जारी है: बीडीओ

इस बारे विकास खंड अधिकारी टौणी देवी  ने पत्र संख्या 9983 दिनांक 16 सितंबर 2024 के तहत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान और सचिव को सात दिन के अंदर अपना पक्ष रख रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगामी कार्यवाही के लिए रिपोर्ट  उच्चाधिकारी को दे दी जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here