Monday, November 2, 2026
Home Latest नारद लीला के साथ रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत

नारद लीला के साथ रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री महावीर दल, श्री हनुमान मंदिर रूपनगर की ओर से रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें सबसे पहले पंडित रोहित शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना करवाई गई तथा उसके पश्चात योगेश सिंगला जी द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महावीर दल के प्रधान कपिल देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सबसे पहले नारद मोह लीला का मंचन किया गया। तथा भक्तों को बताया है कि किस प्रकार नारद जी का मोह भंग करके श्री हरि विष्णु ने स्वयं अभिशाप स्वीकार करके श्री राम जन्म की नींव रखी।

Advertisements

इस कार्यक्रम में नारद जी का किरदार बलजिंदर शर्मा, राजा इंद्र का किरदार तिलक राज मिस्त्री, श्री हरि विष्णु का किरदार ध्रुव नारंग, देवी लक्ष्मी का किरदार मयंक शर्मा, भोलेनाथ का किरदार ऐकाश कथूरिया, ब्रह्मा जी का किरदार सरोज शैली ने निभाया। कमेटी के डायरेक्टर राकेश कुमार वशिष्ठ ने सभी कलाकारों को उनके द्वारा की गई अच्छी कार्य शैली के लिए मुबारकबाद दी तथा सभी शहर वासियों को अपील की कि वह स्वयं आने के साथ-साथ अपने बच्चों को रामलीला कार्यक्रम देखने के लिए जरूर लाएं ताकि उन्हें अपने धर्म के बारे में संपूर्ण जानकारी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here