
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री सनातन धर्म सभा तथा व्यापार मंडल रोपड़ द्वारा आयोजित सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गौ हत्या के विरोध में तीन घंटे का पूर्ण बंद रहा जिसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और रोपड़ नगर के सभी नगर वासियों ने इसमें पूर्ण रूप से सहयोग दिया। पीपल वाले मंदिर यहां से सभी नगर निवासी और संस्थाओं के प्रतिनिधि एक जुलूस के रूप में निकले और पूरे शहर में एक रोष मार्च निकला जिसमें शहर के सभी व्यापारी और आम लोग शामिल हुए। लोगों में इस बात का बहुत रोष पाया जा रहा है कि अभी तक गौ माता के हत्यारों के बारे में कुछ भी नहीं पता चला है यहां पर पहुंचे सभी लोगों की यही मांग थी कि गौ माता के दोषियों को पकड़ा जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। यहां पर पहुंचे सभी साथियों ने एकमत होते हुए प्रशासन को शुक्रवार तक का समय दिया है और कहां है अगर शुक्रवार शाम तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शनिवार से इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।

साथ ही साथ श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुरेश अग्निहोत्री जी ने सभी नगर निवासियों और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को शुक्रवार शाम 8:00 श्री कृष्ण मंदिर गांधी चौक पहुंचने का निवेदन भी किया है ताकि अगली रणनीति तय की जाए। इस अवसर पर सभी शहर वासियों ने एकमत होकर इस बात पर चर्चा की यदि पुलिस और प्रशासन द्वारा समय रहते दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जल्द से जल्द ना की गई तो आने वाले समय में आज का यह बंद बड़े आंदोलन का रूप लेगा रूपनगर शहर के सभी धार्मिक सामाजिक व्यापारिक तथा राजनीतिक संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुरेश अग्निहोत्री जी ने इस रोष मार्च में पहुंची सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सभी नगर निवासियों का आभार भी व्यक्त किया है।












