Friday, October 9, 2026
Home Latest बूथ पर पूर्व विधायक कुंडू पर हमला, फाड़ा कुर्ता, पूर्व मंत्री आनंद...

बूथ पर पूर्व विधायक कुंडू पर हमला, फाड़ा कुर्ता, पूर्व मंत्री आनंद पर लगाए आरोप

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी मुताबक इस हमले में हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी बलराज कुंडू के कपड़े फट गए, जबकि उनका निजी सचिव घायल हो गया। विवाद बढ़ने पर समर्थकों ने कुंडू को बाहर खींच लिया। उन्होंने पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है।

Advertisements

बलराज कुंडू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि वह मदीना के बूथ नंबर 134 पर निरीक्षण के लिए गए थे। वहां कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पिता आनंद दांगी अपने करीब 25 समर्थकों के साथ जबरन बूथ में घुस गये। वे हमसे बहस करने लगे। मारपीट में मेरा कुर्ता फट गया। मेरे पीए के साथ मारपीट की गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान। उन्होंने सबसे शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here