Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और ओबीसी विंग के पूर्व अध्यक्ष...

पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और ओबीसी विंग के पूर्व अध्यक्ष जगरूप रूबी ‘आप’ में हुए शामिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। जंडियाला गुरु में रविवार को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में कांग्रेस और भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य रूप से कांग्रेंस जगरूप सिंह रूबी ओबीसी विंग के पूर्व चेयरमैन और पंजाब काग्रेंस कमेटी के पूर्व सचिव रह चुके हैं। इसी प्रकार तजिंदर सिंह चंदी भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मौजूदा सचिव हैं।

Advertisements

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा नीतियों को देखते हुए दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता आप के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here