Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की...

नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में संभाला पदभार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर पंचायत भुलत्थ के नवनियुक्त अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने आज यहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में अपना पद संभाला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भुलत्थ के विकास के लिए सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के तहत पूरे पंजाब के साथ-साथ भुलत्थ में भी बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की नवगठित टीम से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और वे खुद चाहते हैं कि पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ प्रत्येक वार्ड को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने वादा किया कि वह भुलत्थ के विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी से करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here