
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लाली में अभिनय निभा रहे श्री राम, लक्ष्मण जी और माता सीता का रुप धारण किए स्वरुपों का जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरीश आनंद के बहादुरपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री राम जी के परम भक्त हनुमान जी भी पधारे और उन्होंने श्री राम नाम की धुन पर नाच-नाचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उनके आने से बहादुरपुर की गलियां महक उठीं और बड़ी संख्या में मोहल्ला व आसपास के निवासी उनकी झलक पाने के लिए वहां पहुंचे। इस अवसर पर किशोर शर्मा एडं पार्टी ने प्रभु श्री राम और उनके भक्त हनुमान जी के भजनों से वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा पूर्व अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, यामिनी गौमर, गोपी चंद कपूर, शिव सूद, कृष्ण गोपाल आनंद, संदीप नंदा, साहिल सांपला, भारत भूषण वर्मा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, संदीप शर्मा, पवन विग, ललित सूद, विवेद सूद, रिपन हांडा, जसकरन जस्सी सहित बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य भगवान के समक्ष नतमस्तक हुए और भजनों का आनंद लिया। इस दौरान हरीश आनंद ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम होशियारपुर जैसी संत नगरी के निवासी हैं और हमें प्रभु की सेवा का अवसर प्राप्त होता है।












