
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री महावीर दल, श्री हनुमान मंदिर रुपनगर की ओर से प्रधान कपिल देव शर्मा की अध्यक्षता में बेअंत सिंह अमन नगर के ग्राउंड में चल रही रामलीला के दसवें दिन रामलीला की कार्यवाही मुख्य अतिथि डॉक्टर आर एस परमार (परमार हॉस्पिटल वाले) तथा डॉक्टर पवन शर्मा (शर्मा आई हॉस्पिटल, ज्ञानी ज़ैल सिंह नगर) के साथ हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया (पूर्व नगर काउंसलर) द्वारा की गई।

सबसे पहले कंचको की आरती का दृश्य दिखाया गया। उसके पश्चात सबसे पहले रावण के भाई विभीषण को रामचंद्र जी द्वारा शरण दी गई। इसके पश्चात लक्ष्मण तथा मेघनाथ का युद्ध दिखाया गया जिसमें लक्ष्मण जी को बाण लगने से मूर्छा आ गई। लक्ष्मण मूर्छा के पश्चात राम विलाप का जो दृश्य दिखाया गया, उसे देखकर दर्शकों की आंखें भी नम हो गई इसके पश्चात कुंभकरण को नींद से जागने का दृश्य तथा कुंभकरण – राम युद्ध दिखाया गया जिसमें कुंभकरण ने वीरगति प्राप्त की।
डायरेक्टर राकेश वशिष्ठ जी के दिशा निर्देशानुसार चल रही रामलीला में कुंभकरण का किरदार हरिओम कपूर, रावण का किरदार प्रवेश कुमार काला, मेघनाथ का किरदार जतिंदर कुमार, श्री रामचंद्र जी का किरदार ध्रुव नारंग, श्री लक्ष्मण जी का किरदार करण शर्मा, हनुमान जी का किरदार एकांश कथूरिया, सुग्रीव जी का किरदार लव शर्मा, विभीषण जी का किरदार तिलक राज मिस्त्री ने बाखूबी निभाया।












