Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur एडवोकेट बेदी बने सलेरन के सरपंच, विधायक जिम्पा व डा. घई ने...

एडवोकेट बेदी बने सलेरन के सरपंच, विधायक जिम्पा व डा. घई ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में हो रहे पंचायत चुनाव में होशियारपुर के गांव सलेरन से ए़डवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने विपक्षी पार्टियों को बड़े मार्जिन से हराकर जीत हासिल की है। श्री बेदी द्वारा सरपंच पद का चुनाव जीतने पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा के अलावा यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई ने उन्हें बधाई दी है। डा. घई ने कहा कि गांव सलेरन के निवासियों ने एडवोकेट बेदी पर विश्वास जाकर गांव के विकास के पथ को प्रशस्त किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि किसी भी गांल की यही भलाई होता है कि वहां के निवासी किसी पढ़े लिखे एवं सूझवान को चुनें तथा सलेरन निवासियों ने बेदी को चुनकर यह साबित कर दिया है कि बेदी से बेहतर कोई नहीं। उन्होंने कहा कि वह बेदी के साथ हैं और गां की भलाई में बेदी सदैव अग्रणीय भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here