
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। प्रधानमोदी नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं। सीएम सैनी के बाद अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर व गौरव गौतम ने शपथ ली।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित कई नेता मौजूद रहे।












