
नादौन (द स्टैलर न्यूज़)। नादौन के हमीरपुर मार्ग पर चल रहे फोरलेन कार्य के दौरान लोहे की प्लेटों की चपेट में आने से 2 युवकों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। युवकों की पहचान इकरम उम्र 21 वर्ष और जुबेर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भट्ठा गांव में कुछ मजदूर डंगा लगाने के लिए लोहे की प्लेट फिट कर रहे थे, इसी दौरान एक मजदूर का पैर फिसलने से सभी प्लेटें नीचे गिर गई, जिसके कारण 2 युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया और उनका ईलाज चल रहा है।











