
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब की तरफ से रघुनाथ मंदिर में भगवान धन्वंतरि पूजन किया गया। मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में आयोजित समागम में उपस्थित मंडल सदस्यों ने भगवान धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सुमन कुमार सूद ने कहा कि भगवान धन्वंतरि महाराज ने हमें आयुर्वेद का खजाना दिया है। जिसके बल पर हम प्रत्येक बीमारी का इलाज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता तथा रोग को जड़ से मिटाया जाता है। आज विदेशी लोग भी आयुर्वेद के महत्व को पहचानने लगे हैं तथा वह इस चिकित्सा प्रणाली को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंडल सदस्य आयुर्वेद के प्रचार के लिए लगातार प्रयास करते आ रहे हैं और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के प्रसार के लिए धन्वंतरी वैद्य मंडल लगातार निशुल्क चिकित्सा कैंप रहा है जिससे हजारों लोगों को लाभ पहुंच रहा है। इस मौके पर वैद्य परशोतम दास, चमन लाल, गुरमेज राम, हरजिंदर विर्क, इकबाल सिंह मठारू बलजिंदर राम सुखविंदर समरा, राकेश भार्गव, चन्द्र शेखर, चारु वालिया, इन्द्र जीत कौर, शरणजीत कौर, परमजीत सिंह, कृष्ण गोपाल, अजय बद्घन भी उपस्थित थे।












