Friday, October 30, 2026
Home Latest कार अनियंत्रित होकर किकर के पेड़ से टकराई, मां की मौत, लड़का...

कार अनियंत्रित होकर किकर के पेड़ से टकराई, मां की मौत, लड़का घायल

तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन के श्री खडूर साहिब में  एक अनियंत्रित कार  के किकर के पेड़ से टकराने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दलबीर कौर के रूप में हुई  है। बताया जा रहा है कि मां और उसका पुत्र ऑल्टो कार में सवार होकर अड्डा नागोके मोड़ वाली साइड से गांव देवीदासपुर जा रहे थे और जब वह लोग गांव ढोटा के पास पहुंचे तो उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

Advertisements

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की छत उखड़कर किकर से चिपक गई और इस दौरान गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मां की मौत हो गई। फिलहाल गुरप्रीत का अस्पताल में ईलाज़ चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here