Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir आतंकी सहयोगी हथियार और गोला-बारुद सहित गिरफ्तार

आतंकी सहयोगी हथियार और गोला-बारुद सहित गिरफ्तार

हंदवारा (द स्टैलर न्यूज़)। हंदवारा के बोगाम चोगुल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आतंकी के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। पुलिस हंदवारा 22 आरआर और 92 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक कर्डन और सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी सहयोगी आशिक हुसैन वानी, पुत्र अब्दुल करीम वानी, निवासी तुज्जर शरीफ सोपोर को गिरफ्तार किया।

Advertisements

उसके कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और सात जिंदा राउंड गोलियां बरामद की गई। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here