Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur श्री द्वारका नाथ मंदिर नई आबादी में श्री मद्भागवत कथा 14 से...

श्री द्वारका नाथ मंदिर नई आबादी में श्री मद्भागवत कथा 14 से होगी शुरु: मनीष गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री द्वारकानाथ मंदिर नई आबादी (पाले दा मंदिर) में श्री मद्भागवत कथा भक्तिज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 से 20 नवंबर तक करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आयोजक मनीष गुप्ता व कुशा गुप्ता (बिल्ला ब्रिक्स) ने बताया कि कथा रोजाना सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक होगी तथा इस दौरान पंडित सचिन शास्त्री अपनी मधुर वाणी से कथा एवं भजन श्रवण करवाएंगे। कथा के उपरांत रोजाना प्रसाद रुपी भंडाला लगाया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि कथा के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में 13 नवंबर दिन बुधवार को सायं 4 बजे श्री गीता मंदिर, घंटाघर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो अलग-अलग बाजारों से होती हुई पाले दा मंदिर में पहुंचकर विश्रामित होगी।

Advertisements

इसके अलावा कथा के विश्रामित होने पर 21 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजे हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी और इसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। कथा के आयोजन संबंधी आयोजकों की तरफ से श्री हिन्दू गोरक्षिणी सभा गौशाला में निमंत्रण पत्र जारी किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि कथा के आयोजन में शाम सुन्दर कैहड़ व रोहित कैहड़ द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने नगर निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर कथा का लाभ लें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here