Friday, October 30, 2026
Home Latest सरकारी कार्यालय में कुर्सियां खाली होने पर भी जूनियर अधिकारी और जनता...

सरकारी कार्यालय में कुर्सियां खाली होने पर भी जूनियर अधिकारी और जनता खड़ी क्यों रखी जाए?: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के अधिकतर सरकारी कार्यालयों में यह देखा गया है कि जब जनता या जूनियर कर्मचारी आफिसर को मिलने के लिए आते हैं तो बहुत से अधिकारी कई कुर्सियां खाली होने के बावजूद भी जनता को तथा जूनियर अधिकारी को खड़ा रखते हैं। यह किसी तरह भी उचित नहीं। शिष्टाचार के नाते भी जो कार्यालय में आया है उसे अगर स्थान खाली है तो बैठना ही चाहिए और यह धारणा कि बड़े अफसर के सामने जूनियर नहीं बैठेंगे यह भी किसी तरह उचित नहीं। मैंने स्वयं यह देखा है कि एक दर्जन से ज्यादा कुर्सियां खाली होने के बाद भी जूनियर कर्मचारी खड़े रहते हैं और जनता भी तब तक खड़ी रहती है जब तक वरिष्ठ अधिकारी उन्हें बैठने के लिए संकेत नहीं देता।

Advertisements

पंजाब के चीफ सेक्रेट्री से और पंजाब के मुख्यमंत्री जी से मेरा यह कहना है कि अपने सभी सरकारी कार्यालयों में बैठने के लिए उतना प्रबंध करें जितने लोग कार्यालय में आते हैं या आने की संभावना रहती है। विशेषकर सभी अधिकारियों को यह निर्देश दें कि उनका कोई भी कनिष्ठ या वरिष्ठ अधिकारी या नागरिक उन्हें मिलने आए उसे खड़ा न रखा जाए। अनेक बार यह भी देखा गया कि अगर अधिकारी ने किसी जूनियर अधिकारी को कोई आदेश या निर्देश भी दिखाना है तो लिखने वाला खड़ा रहकर ही लिखता है। यह लोकतंत्र के भी विरुद्ध है और सरकार की इज्जत भी कम करने वाला व्यवहार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here