
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर पुलिस लोगों की समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर कर रही है और स्वयं एस.एस.पी हरीश दायमा ने दफ्तर में बैठकर लोगों की समस्याओं और दुख-तकलीफों को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर बात करते हुए एस.एस.पी. हरीश दायमा ने कहा कि उनकी हमेशा कोशिश रही है कि जो भी लोग अपनी समस्याओं लेकर उनके पास आते हैं, उनका सुनकर हल किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस जिला गुरदासपुर के सभी अधिकारियों को हिदायत की गयी है कि लोग की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करने को सुनिश्चित करें। एस.एस.पी. ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस द्वारा जहां लोगों की दुख-तकलीफों का हल किया जा रहा है, वहीं समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ भी नकेल कसी गई है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर पुलिस दिन-रात लोगों की सुरक्षा और जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्प है।

उन्होंने सामाजिक बुराई नशे की बात करते हुए कहा कि गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशों को खत्म करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। गांवों और शहरी क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। एस.एस.पी. ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों और नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को खेलों की तरफ उत्साहित करने के लिए खेल टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं ताकि युवा नशों के जाल में न फसें। एस.एस.पी. गुरदासपुर ने लोगों को अपील की कि वे सामाजिक बुराई नशों के खिलाफ पुलिस के साथ सहयोग करें। नशे/गैर कानूनी कारोबार करने वाले व्यक्तियों की ड्रग हेल्पलाइन नंबर 78145-45950 और पुलिस हेल्पलाइन 112 और 97800-02601 पर पुलिस को सूचना दें। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। जानकारी देने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाती है।












