
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कन्या हाई स्कूल नई आबादी में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमति ललिता अरोड़ा जि़ला शिक्षा अधिकारी (सैकंडरी) जी की ओर से मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की गई। उन्होंने छात्राओं को ईनाम वितरत किये।

इस अवसर पर उनकी ओर से स्कूल मैगज़ीन ’’धीआं दे अलफाज’’ (वरजन-4) जारी किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होनें छात्राओं को जि़न्दगी में अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान उनकी ओर से 4 दिसम्बर 2024 को होने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण सम्बन्धी स्कूल के समूह अध्यिापकों, छात्राओं के साथ बातचीत की तथा शुभकामनायें दी गई। अंत में स्कूल की मुख्यध्यापिका श्रीमति दीप्ति ढिल्लों जी तथा समूह स्टाफ की ओर से उनका दिल से धन्यवाद किया गया।












