
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर सिनेमा के पास विस्फोट होने की सूचना प्राप्त हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह 11:48 बजे इस घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थिती पर काबू पाया गया।

हालांकि, विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसी भी जान-माल के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और विस्फोट होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












