
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस होंगे। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है।

इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।












