Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में 1 साल के योग डिप्लोमा कोर्स की...

गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में 1 साल के योग डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के अंतर्गत आज एक साल के योग डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की गई है। इस कोर्स के लिए अब तक 127 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जानकारी देते हुए सी.एम. दी योगशाला प्रोजेक्ट की जिला कोआर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने होशियारपुर जिले में इस कोर्स के लिए कुल 200 सीटें जारी की हैं, जिनमें से अब तक केवल 127 सीटें ही भरी गई हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि योग डिप्लोमा कोर्स के लिए जिले में दो केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां इस कोर्स का संचालन किया जाएगा। जो भी व्यक्ति योग में एक साल का डिप्लोमा करना चाहते हैं, वे अब भी इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। माधवी सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में इस कोर्स के लिए और भी दाखिले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट https://graupunjab.org/results/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

                       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here