
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम के उपकुलपति जेम्स टूली को भारतीय महिला के साथ कथित अफेयर के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। महिला ने अपनी डायरी में यह दावा किया कि उसने 65 वर्षीय प्रोफेसर टूली के साथ यौन संबंध बनाए थे। यह आरोप तब सामने आए जब प्रोफेसर की पत्नी ने उस महिला द्वारा लिखी गई डायरी की प्रतियां यूनिवर्सिटी को सौंप दीं।

टूली ने वकील के माध्यम से एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंनें आरोपों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है और अपने आप को निर्दोष ठहराया है।
महिला ने अपनी डायरी में यह जिक्र किया है कि वह पहली बार 18 साल की उम्र में प्रोफेसर टूली से मिली थी और उनका रिश्ता तब यौन संबंधों में बदला जब वह 21 साल की थीं। हालांकि बाद में उसने कहा कि उनका रिश्ता तब शुरू हुआ था जब वह 25 साल की थी। यह कथित अफेयर उस समय शुरू हुआ जब टूली हैदराबाद में गरीब समुदायों के लिए कम लागत वाली निजी स्कूलों की योजना से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि वह महिला के पिता को जानते थे और उनके यूनिवर्सिटी की फीस में मदद की थी।
इसके बाद, 11 अक्टूबर को प्रोफेसर की पत्नी, सिंथिया, ने बकिंघम यूनिवर्सिटी को इस कथित रिश्ते की जानकारी दी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी में आपात बैठक बुलाकर टूली को सस्पेंड कर दिया।












