Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur आप सरकार की तरफ से असफलता छुपाने के लिए मासूमों को नशों...

आप सरकार की तरफ से असफलता छुपाने के लिए मासूमों को नशों के अपराध में फर्जी तौर पर शामिल करना घोर निंदनीय: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि हाल ही में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जो नशों के अपराधों को रोकने के लिए थाने बनाए गए हैं को उन्होंने निर्देश दिया हैं कि हर महीने में एक एन.डी.पी.एस (नशों बेचने या रखने ) के अपराध में एक एफ.आई.आर जरूर दर्ज की जाए जोकि एक बहुत हैरानी जनक फैसला हैं। उन्होंने कहा कि बेशक इस मामले का माननीय हाई कोर्ट ने संज्ञान ले लिया हैं, परन्तु किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे आदेश गुलामी व तानाशाही के साशन के समय की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से झुठे वादे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी तथा पंजाब के लोगों ने एक बड़े बदलाव के लिए उन्हें भारी जनमत के साथ गद्दी सौंपी थी, परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार अपने पाप छुपाने के लिए नये-नये हथकड़े अपना रही हैं। पिछले दिनों पराली जलने के अपराधिक मामलों की कम संख्या दिखा कर आम आदमी पार्टी ने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी तथा माननीय सुर्पीम कोर्ट  ने उस का गंभीर नोटिस लिया था।

Advertisements

सिद्धू मुसेवाला के कत्ल से संबंधी गैंगस्टर का जो पंजाब की जेल में इंटरव्यू चैनलों पर दिखाया गया था वहां भी पंजाब सरकार के ईशारे पर असल छुपा कर कह दिया कि इंटरव्यू  पंजाब में नहीं हुआ। इसी तरह नौकरिया देने, कर्मचारियों को पक्के करने तथा कर्ज उठाने के कई मामलों में सरकार ने फर्जी आंकड़े बना कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश की जो कि केबल अशोभनिय ही नहीं परन्तु सरकार को चुनने वाले पंजाब के करोड़ों लोगों के साथ विश्वासघात हैं। श्री सूद ने कहा कि आम आमदी पार्टी के  अपने कुकर्मो के कारण ही आम आदमी पार्टी से अब जनता हर चुनावों में किनारा कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि इन्ही करतूतों के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा तथा पंजाब के विधानसभा चुनावों में लोग आम आदमी पार्टी को बुरी तरह दुत्कार देंगे. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here