
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। थाना बड़सर के अंतर्गत सोलर लाइट चोरी का मामला सामने आया है। मनोज कुमार निवासी गांव बारह महीने परों ने शिकायत दर्ज कराई कि 4/5 दिसंबर की रात उनके घर के बाहर पंचायत द्वारा लगाई गई सोलर लाइट को चोरी कर लिया गया।

शिकायत के अनुसार, पूर्ण चंद निवासी तलाई, जिला बिलासपुर ने अपने टेम्पो में सोलर लाइट चुरा ली। पुलिस ने मामला संख्या 130/24 के तहत धारा 303 (2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












