
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष छिंदवाड़ा कन्हईराम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है, उन्होंने आत्महत्या करने का कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए और पुलिस मामले की जांच कर रही है।












