Thursday, October 22, 2026
Home Latest दिल्ली के 16 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगी...

दिल्ली के 16 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगी फिरौती

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों को ईमेल मिले हैं। धमकी की ईमेल मिलते ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पैरेंट्स को छुट्टी का मैसेज भेज दिया गया। जानकारी अनुसार, स्कूलों को जो ईमेल भेजा गया है, उसमें लिखा है कि यह ईमेल आपको सूचित करने के लिए है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं और हमें यकीन है कि आप अपने छात्रों के बैग की जांच नहीं करते हैं, जब वे स्कूल में एंट्री करते हैं। एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रुप इस गतिविधि में शामिल है और कई लाल कमरे भी हैं। बम इतने शक्तिशाली हैं कि वे इमारतों को नष्ट कर सकते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Advertisements

14 दिसंबर तक दोनों दिन में पैरेंट-टीचर मीटिंग होने वाली है। एक स्कूल अपने स्पोर्ट्स डे के लिए मार्चिंग कर रहा है, जिसमें छात्र इकट्ठा होते हैं। इसलिए 13 दिसंबर और 14 को आपके स्कूल के लिए एक बम विस्फोट का दिन हो सकते हैं। उन्होने कहा कि हमारी मांगें पर विचार करके इस ईमेल का जवाब दें, अन्यथा बम विस्फोट कर दिए जाएंगे। बता दे कि धमकी के साथ 30 हजार अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। इससे पहले मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। फिलहाल पुलिस, डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड, बम स्क्वाड और फायर ब्रिगेड मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रहे है और जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here