
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। आईआईटी कानपुर में पीएचडी की छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान पर शादा का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी मुताबक एसीपी मोहसिन खान पुलिस कमिश्नरेट से स्पेशल परमिशन लेकर आईआईटी कानपुर में पीएचडी कर रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात 26 साल की एक लड़की से हुई। इस बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं।

26 साल की पीएचडी छात्रा ने दावा किया है कि मोहसिन ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले संबंधी छात्रा ने बताया कि उसने जब एसीपी मोहसिन पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालने लगा। फिर छात्रा को पता चला कि मोहसिन पहले से शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है। ऐसे में छात्रा ने अपने शिक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की।
अधिकारियों ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एसीपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया है और एसीपी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।












