Friday, October 9, 2026
Home Education सरकारी स्कूल अज्जोवालः वर्किंग मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

सरकारी स्कूल अज्जोवालः वर्किंग मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में अलग-अलग विषयों के मेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने शानदार स्टिल मॉडल तथा वर्किंग मॉडलों के साथ-साथ चार्ट्स आदि बनाकर विषय से संबंधित जानकारी दी।

Advertisements

इस दौरान बच्चों द्वारा बनाया गया ए.टी.एम. से संबंधित मॉडल तथा पानी गर्म करने के लिए बच्चों द्वारा ब्लेड से बनाया गया उपकरण आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा उन्होंने बिजलीउपकरणों से संबंधित भी कई शानदार वर्किंग मॉडल बनाएं। आर्ट्स के विद्यार्थियों ने भी इतिहास इंग्लिश इकोनॉमिक्स पंजाबी से संबंधित स्टिल मॉडलों का इस प्रकार से प्रदर्शन किया कि देखने बाले जी मंत्रमुग्ध हो गए।

छोटे बच्चों ने भी अपने विषय को वर्किंग़ व स्टिल मॉडल के माध्यम से बनाकर जताया कि उन्होंने पूरे साल के दौरान अपने विषय का पूरी तनदही से अध्ययन किया है। इस मौके पर एस. एम.सी. के सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल में आकर इन मेलों का अवलोकन किया। मौकेबाद स्कूल इंचार्ज शरणदीप कौर, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, अनु आनंद, सीमा हांडा,अमनदीप कौर, रजनीश, परमजीत सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, किशोर लाल ,सुकृति कश्यप, मनजीत कौर, शांति देवी,अंजू सिंह,कुलविंदर कौर, रणजीत कौर आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here