Tuesday, October 27, 2026
Home Latest बीजेपी नेता विपक्ष ने राहुल गांधी पर सारंगी को धक्का मारकर घायल...

बीजेपी नेता विपक्ष ने राहुल गांधी पर सारंगी को धक्का मारकर घायल करने के लगाए आरोप  

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बीजेपी नेता विपक्ष ने सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को धक्का देकर गिराने का राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उसने सारंगी को धक्का दिया और वह गिर गए जिस कारण उनके सिर पर चोट लग गई। इस सबंधी देते राहुल ने कहा कि हम लोग मकर द्वार से संसद के अंदर जा रहे थे वहां बीजेपी के लोग खड़े थे और अंदर जाने से रोक रहे थे। मौके पर धक्का मुक्की होने लगी और लोग गिर गए। ये लोग संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं और अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।

Advertisements

राहुल गांधी का कहना है कि कैमरे में सब कैद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसद उन्हें संसद में जाने से नहीं रोक सकते हैं। वहीं, बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद आकर मुझ पर गिर गया और जिससे उनके सिर में चोट लग गई और वह घायल हो गए उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर बीजेपी के नेता उनका हाल जानने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here