
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। गौरतलब है कि ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
Advertisements













