Wednesday, October 21, 2026
Home Latest ट्रक की टक्कर से LPG टैंकर में Blast, 40 वाहनों को लगी...

ट्रक की टक्कर से LPG टैंकर में Blast, 40 वाहनों को लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, कई गंभीर घायल

जयपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट होने से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर घायल हो गए है। इस बीच अस्पताल प्रशासन की तरफ से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के पास एलपीजी टैंकर को एक ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद आग लग गई। जिसने 40 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में 8 लोग जिंदा जल गए तथा 35 अन्‍य झुलस गए।

Advertisements

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात कर जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम घटनास्‍थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here