Friday, October 30, 2026
Home Himachal भाजपा के मूल में ही हिंसा, नफ़रत और फूट डालने की मानसिकता...

भाजपा के मूल में ही हिंसा, नफ़रत और फूट डालने की मानसिकता : प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राहुल गांधी की छबि को खराब करने के भाजपाई षड्यंत्रों ने संसद को भी इस्तेमाल करने से नहीं छोड़ा, बाबा साहब भीम रावअंबेडकर का अपमान करने वाले गृह मंत्री अमित शाह को वेल आउट करने और इस मुद्दे को पलटने के लिए ही भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी और विपक्ष केअन्य सांसदों को लोकसभा में जाने से रोकते हुए धक्का मुक्की का खेल किया। प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि भाजपा के मूल में ही हिंसा,नफ़रत,और फूट डालने की मानसिकता है जबकि राहुल गांधी देश में भाई चारे,प्रेम और सद्भावना का वातावरण स्थापित करने में लगे हैं जिसके परिणाम स्वरूप लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने उनके इस मिशन को ताक़त भी दी तथा चार सौ पार का दावा करने वालों को बगलें झांकने पर विवश किया।

Advertisements

कौशल ने कहा कि राहुल गांधी के इसी मिशन से घबराई भाजपा एक साज़िश के तहत उनके ख़िलाफ़ मुकदमे दर्ज कर दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए खुशहाल तथा भाई चारे की भावना से ओत प्रोत भारत की कल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं और बांटोगे तो काटोगे जैसे नारे दे कर देश के लोगों में दहशत फैलाने की राजनीति करने वाले राहुल के इसी मंसूबे से डर कर उन्हें बदनाम करने के प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here