Monday, October 12, 2026
Home Himachal होली के दिन 14 मार्च को टौणी देवी बाजार रहेगा बंद, व्यापार मंडल ने...

होली के दिन 14 मार्च को टौणी देवी बाजार रहेगा बंद, व्यापार मंडल ने लिया निर्णय

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। होली पर्व के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को टौणी देवी बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल ने होली पर्व के दिन 14 मार्च को बाजार को बंद रखने का फैसला लिया है। इस दिन सभी व्यापारी मिलकर होली उत्सव की खुशियां मनाएंगे। वहीं व्यपारी 14 मार्च को सुजानपुर होली मेले में भी शामिल होंगे।

Advertisements

व्यापार मंडल के प्रधान पवन सोनी ने कहा कि टौणी देवी  के व्यापारी 14 मार्च  को होली वाले दिन दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने सभी लोगों को होली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि इस दिन को जश्न के तौर पर मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन नशे का प्रयोग न करें और त्यौहार को हर्षौल्लास  से मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here