Thursday, October 29, 2026
Home Himachal डा. मनमोहन सिंह के निधन से देश नहीं अपितु विश्व आहात: रणजीत...

डा. मनमोहन सिंह के निधन से देश नहीं अपितु विश्व आहात: रणजीत राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत किया है। डा. साहब एक महान अर्थशास्त्री थे। उनके कार्यकाल में भारत ने एक अलग विकास की गति पकड़ी जिससे न की नौकरियों के अवसर पैदा हुए और साथ ही साथ विदेशी निवेश भी वढा।

Advertisements

विधायक ने कहा कि जब भारत आर्थिक तौर पर कमजोर पड़ने लगा तो उनकी नीतियों ने देश को इस आर्थिक संकट से बचाया  बल्कि देश एक अलग आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 8 से 9% दर से आर्थिक विकास दर्ज किया। मनमोहन सिंह जी की नीतियों ने ग्रामीण विकास शिक्षा के क्षेत्र में तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण सुधार किया। विधायक ने कहा देश ही नहीं अपितु विश्व ने एक सच्चे देश भक्त व कुशल नेता क़ो खोया है। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी के निधन पर सुजानपुर विधायक ने गहरा शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here