Saturday, October 17, 2026
Home International जिमी कार्टर के सम्मान में हरियाणा में है एक गांव का नाम,...

जिमी कार्टर के सम्मान में हरियाणा में है एक गांव का नाम, कभी कार्टर की मां ने यहां किया था स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में कार्य

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया है। जिमी कार्टर का भारत से खास नाता रहा है, जब वह भारत दौरे पर आए थे। जिमी कार्टर ने रोज़लिन कार्टर के साथ पहली बार 1978 में हरियाणा के गांव दौलतपुर नसीराबाद का दौरा किया था। इसमें दिलचस्प बात यह है कि कार्टर का उस गांव से व्यक्तिगत संबंध था क्योंकि उनकी मां लिलियन ने 1960 के दशक के अंत में पीस कॉर्प्स के साथ स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में वहां काम किया था। उन्होंने इस यात्रा के दौरान कई लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

Advertisements

जिस कारण कुछ ही समय में गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलकर कार्टरपुरी रख दिया। 1 अक्तूबर 1924 को जन्मे जिमी कार्टर साल 1977 से लेकर 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। कार्टर मेलानोमा नामक बीमारी से पीड़ित थे। राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद कार्टर ने ‘कार्टर सेंटर’ नामक संस्था के जरिए मानवता के लिए काम किया। इसके लिए उन्हें साल 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here