Friday, October 30, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि डॉ. फिलिओज़ैट को, विशेषकर साहित्य और व्याकरण के क्षेत्र में, संस्कृत अध्ययन को लोकप्रिय बनाने के उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट को, विशेषकर साहित्य और व्याकरण के क्षेत्र में, संस्कृत अध्ययन को लोकप्रिय बनाने के अनुकरणीय प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वे भारत और भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़े थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here