Wednesday, October 14, 2026
Home Latest ISRO ने अंतरिक्ष में दो उपग्रहों का करवाया महामिलन

ISRO ने अंतरिक्ष में दो उपग्रहों का करवाया महामिलन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ की। इसरो ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सांझा करते हुए कहा, “भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।” ‘स्पेडेक्स’ मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। डॉकिंग प्रक्रिया में दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में जोड़ने का यह प्रयास पूरी तरह सफल रहा, जो न केवल तकनीकी विशेषज्ञता बल्कि भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

Advertisements

इस मिशन का उद्देश्य भविष्य में मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों और अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकों का परीक्षण करना है। यह उपलब्धि भारत को अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में विशेषज्ञता हासिल करने वाले कुछ गिने-चुने देशों की श्रेणी में खड़ा करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की सफल डॉकिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here