Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंम्पलाइज़ वेलफेयर एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक

पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंम्पलाइज़ वेलफेयर एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंम्पलाइज़ वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व जनरल मैनेजर की अध्यक्षता में बस स्टैंड होशियारपुर में हुई। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष अनिल कुमार जी ने साथियों को नए साल 2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया साल 2025 सभी के लिए खुशियों से भरा हो। इसके बाद इस एसोसिएशन में नए आए सदस्य रणजीत सिंह, पूर्व ड्राइवर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस एसोसिएशन द्वारा 70 साल से अधिक उम्र के साथी हरभजन सिंह बाडि़यां एन.आर.आई, मंगल सिंह बिलासपुरी एन.आर.आई, मुख्तयार सिंह, ज्ञान सिंह भलेठू महासचिव और सुरजीत सिंह तंबर (सैनी) को लोई और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और सभी ने वाहेगुरु के आगे अरदास की कि सभी सदस्यों को तंदुरुस्ती और खुशहाली बख्शे। इसके बाद अध्यक्ष अनिल कुमार, राजिंदर सिंह आजाद, हरजिंदर सिंह गिल सीनियर उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह भलेठू महासचिव, अवतार सिंह शेरपुरी और भगवान दास ने अपने संयुक्त बयानों में पंजाब सरकार की निंदा करते हुए कहा कि यह सरकार चुटकुलों और विज्ञापनों के साथ पांच साल पूरे कर रही है जबकि कई पेंशनर/कर्मचारी अपने छठे पे-कमीशन के बकाया और डी.ए. की किश्तों का इंतजार करते-करते वाहेगुरु को प्यारे हो गए हैं और हो रहे हैं।

Advertisements

केंद्र सरकार ने डी.ए. 56 प्रतिशत कर दिया है, पंजाब सरकार तीन साल में 4 प्रतिशत डी.ए. देकर पंजाब के पेंशनरों/कर्मचारियों पर एहसान कर रही है जैसे हमें खैरात दे रही है। बैठकों का बहाना बनाकर समय व्यतीत कर रही है पर अपनी तनख्वाहें 3.5 लाख रुपये से अधिक और अन्य भत्ते जरूरत से ज्यादा बढ़ा लिए हैं। इसलिए सभी पेंशनर संगठन दिल्ली और आगे के पंजाब के चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। यह पढ़ा-लिखा वर्ग है, जरूर सबक सिखाएगा। उपरोक्त वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छठे पे-कमीशन द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार डी.ए. की किश्तों और बकाया की किश्तों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। एक तरफ खजाना भरा बता रहे हैं, पंजाब की महिलाएं हजार-हजार रुपये के लालच में इस झाड़ू वाली पार्टी को वोट देकर पछता रही हैं और बद्दुआएं दे रही हैं। वक्ताओं ने मांग की कि ठेका भर्ती बंद करके नियमित भर्ती की जाए, बजट रखकर नई बसें लगाई जाएं, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का निजीकरण की नीतियां रद्द की जाएं और किसानों की हक की मांगें मानी जाएं और नई राष्ट्रीय मंडी नीति रद्द की जाए।

सभी साथियों ने सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए नारेबाजी भी की। बैठक में कमलजीत मिन्हास कैशियर, हरभजन सिंह दुहरे, अवतार सिंह शेरपुरी, करनैल सिंह अजड़ाम, मनमोहन सिंह वालिया, हरमेश लाल, परमजीत सिंह, बाल कृष्ण इंस्पेक्टर, रणजीत सिंह, रमेश लाल भाटिया, भगवान दास, महिंदर कुमार, ज्ञान सिंह, गुरनाम सिंह, बलजीत सिंह, मंगल सिंह एन.आर.आई, हरभजन सिंह बाडि़यां एन.आर.आई, हरभजन सिंह खुड्डा चीफ इंस्पेक्टर, एच.एस गिल और जगदीश सिंह इंस्पेक्टर उपस्थित थे। अध्यक्ष अनिल कुमार ने सभी साथियों का इतनी ठंड में भी बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद किया और अगली बैठक 5 फरवरी 2025 को करने की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here