Wednesday, October 21, 2026
Home National देश भगत यूनिवर्सिटी की चमनप्रीत कौर नया नंगल की एएनओ नियुक्त

देश भगत यूनिवर्सिटी की चमनप्रीत कौर नया नंगल की एएनओ नियुक्त


मोहाली (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। देश भगत यूनिवर्सिटी के लिए यह एक गौरव की बात है कि संस्था की नौसेना विंग की मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी (सीटीओ) सब लेफ्टिनेंट चमनप्रीत कौर को एनसीसी यूनिट 1पीबी नौसेना यूनिट, नया नंगल की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि ग्वालियर के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में 75 दिनों के कठोर प्री-कमीशन रेगुलर कोर्स (पीआरसीएन) के दौरान उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के बाद मिली है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान चमनप्रीत कौर के समर्पण और असाधारण प्रदर्शन ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पद दिलाया है। उन्होंने न केवल उत्कृष्ट अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि विभिन्न प्रतिस्पर्धी और शैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

Advertisements

यहाँ उल्लेखनीय है कि उन्होंने थ्रोबॉल प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीता और बौद्धिक संपदा (आईपी) पर व्याख्यान, योग सत्र, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रम (एनआईएपी), फायरिंग प्रशिक्षण और कई नौसेना आउटडोर गतिविधियों में योगदान दिया । इन अनुभवों ने उनके नेतृत्व, शारीरिक फिटनेस और सामरिक ज्ञान को निखारा है – जो उनकी मांग वाली भूमिका के लिए आवश्यक गुण हैं। देश भगत यूनिवर्सिटी परिसर में वापस आने पर चमनप्रीत कौर का यूनिवर्सिटी की लीडरशिप की ओर से हार्दिक सवागत किया गया और उसे बधाई दी गई।

इस मौके चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर, चांसलर के सलाहकार डॉ. वरिंदर सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. हर्ष सदावर्ती, सीटीओ आर्मी विंग डॉ. अजयपाल सिंह और सीटीओ एयर विंग गुरजीत सिंह पंधेर ने हार्दिक बधाई दी।चमनप्रीत कौर को बधाई देते हुए डॉ. ज़ोरा सिंह ने कहा, कि यह देश भगत यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने छात्रों को उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में यूनिवर्सिटी के अटूट समर्थन का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here