Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सोनालीका शू ड्राइव में यूनिफॉर्म बूट पाकर निहाल हुए विद्यार्थी

सोनालीका शू ड्राइव में यूनिफॉर्म बूट पाकर निहाल हुए विद्यार्थी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोनालीका ग्रुप द्वारा संचालित सीएसआर प्रोजेक्टस की कड़ी में शहर के विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों के लिए समय समय पर आवश्यकता अनुरूप सहायता सामग्री का वितरण किए जाने की श्रृंखला में आज सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पिपलांवाला में शूज ड्राईव के तहत स्कूली बच्चों को बूट बांटे गए। प्रमुख सामाजिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक संगीता मित्तल के दिशानिर्देशानुसार शुरू की गई इस श्रृंखला के तहत इससे पहले गर्मियों में वाटर बोतल ड्राईव एवं सर्दी की शुरुआत में ही गर्म जुराबें भी वितरित की गई थी। मित्तल ने बताया कि हरेक मौसम की आबश्यकता के अनुरूप बच्चों को ऐसी सामग्री वितरित किये जाने की योजना हो ताकि स्कूलों के बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रहने में सहायता मिल सके. क्योंकि समय पर की गई सहायता ही वास्तविक मदद है जिसके लिए सभी लोगों को अपनी क्षमता अनुसार आगे आना चाहिए और परोपकार के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

Advertisements

इसी से प्रेरित संजीवनी शरणमाईट्स, संजीवनी हीलर्स के साथ शहर की प्रमुख शख्सियतों एवं सोनालीका परिवार के करीबी मित्रगणों ने भी भरपूर योगदान दिया। इस मौके पर सोनालीका की सीएसआर टीम की सीनियर मैनेजर संगीता हांडा एवं मैनेजर नीरज मनोचा ने स्कूल के बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में स्वच्छ्ता का महत्व समझाया और सर्दी के मौसम में ख़ास तौर पर स्वयं को जरूरी गर्म कपडे एवं बूट जुराबें पहन कर सुरक्षित रखने के लिए कहा। इस मौके पर स्कूल की हेड टीचर सुखवीर कौर, अध्यापक गण जसवीर कौर, रितु शर्मा, पूनम, सीमा, अनीता, परमिंदर, मोनिका एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। उन्होंने  ऐसे जन कल्याण के कार्यों के लिए श्रीमती मित्तल की मुक्त कंठ से सराहना की और सोनालीका प्रबंधन का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here