Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur 23 को गांव दोलोवाल मेंलड़कियों के लिए लगाया जाएगा विशेष प्लेसमेंट कैंप

23 को गांव दोलोवाल मेंलड़कियों के लिए लगाया जाएगा विशेष प्लेसमेंट कैंप

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी रमदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला प्रोग्राम अधिकारी के सहयोग से एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 23 जनवरी को हेरिटेज फार्म, गांव दोलोवाल में आयोजित होगा।

Advertisements

ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि इस विशेष प्लेसमेंट कैंप में सावित्री प्लाईवुड, वर्धमान टेक्सटाइल, मदर मैरी इंस्टीट्यूट, पुखराज हेल्थकेयर, रेक्सा सिक्योरिटी, स्मार्ट वर्ल्ड सॉल्यूशन, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, एजाइल हर्बल, आईवीवाई हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक लिमिटेड, एसटी कोटेक्स और एलआईसी (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां अपने विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस विशेष प्लेसमेंट कैंप के साथ “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जिला स्तरीय बेटियों की लोहड़ी, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक हेरिटेज फार्म, गांव दोलोवाल, दसूहा रोड में पहुंचकर इस विशेष प्लेसमेंट कैंप का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here