Tuesday, October 6, 2026
Home Latest रोहित गिल ने डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभा गुरदासपुर का चार्ज संभाला

रोहित गिल ने डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभा गुरदासपुर का चार्ज संभाला

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोहित गिल द्वारा आज बतौर डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाओं गुरदासपुर का चार्ज संभाल लिया गया है। चार्ज संभालने के बाद स रोहित गिल ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के तहत जिले में सहकारिता लहर को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में बंद पड़ी सहकारी सभाओं को सक्रिय करके अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता लहर से जोड़ा जाएगा।

Advertisements

इस मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभा स रोहित गिल ने जिले की सहकारी सभाओं और संस्थाओं के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान उन्होंने सहकारी सभाओं और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई योजनाओं और सुविधाओं को सामान्य जनता तक सही ढंग से उपलब्ध कराएं ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here