Sunday, November 1, 2026
Home Latest 21वीं पशुधन गणना, पर्यवेक्षकों और गणनाकारों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण किया प्रदान

21वीं पशुधन गणना, पर्यवेक्षकों और गणनाकारों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण किया प्रदान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पशुपालन विभाग द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार जिले में 21वीं पशुधन गणना के लिए तैनात पर्यवेक्षकों और गणनाकारों के समूह को आज स्थानीय सर्किट हाउस में एक विस्तृत पुनश्चर्या प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पशुपालन विभाग जालंधर के उपनिदेशक डा. हारुन रतन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में नवंबर में शुरू हुई पशुधन गणना के तहत सरकार के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग जालंधर द्वारा जिले में सुपरवाइजरों व गणनाकारों के माध्यम से कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण सत्र में नोडल अधिकारी डा. करणदीप सांगा द्वारा पर्यवेक्षकों एवं गिनतीकारो को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया तथा पशुगणना के दौरान आने वाली समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान किया गया।

Advertisements

उपनिदेशक ने सभी पर्यवेक्षकों, प्रगणकों एवं अन्य पदाधिकारियों को पशुधन गणना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि इसे समय पर पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक डा. अनिल कुमार एवं डा. बलवीर सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी राम मूर्ति मट्टू, डा. जसबीर सिंह, डा. अमनदीप, डा. कुलविंदर सिंह और डा. जगजीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here