Monday, November 2, 2026
Home Jammu & Kashmir सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी करमारा क्षेत्र से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इन आतंकियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर  से घुसपैठ की योजना बनाई थी।

Advertisements

जैसे ही भारतीय जवानों ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखा, आतंकियों को रोकने की कवायद तेज कर दी गई। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इसके बाद से क्षेत्र में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है और डोडा एवं कठुआ जिलों सहित अन्य इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here